Use of Intend To - का इस्तेमाल कैसे करते हैं
इस पाठ में हम सीखेंगे कि वाक्य बनाने में Use of Intend to का उपयोग कैसे करते हैं। इस पाठ के अंत तक आप Intend to की सहायता से वाक्य बनाने के काबिल हो जाएंगे।
सबसे पहले Intend to की पहचान देखते हैं
पहचान | कोई काम करने का इरादा है |
---|
आइए कुछ उदाहरण देखें | |
---|---|
मेरा इंग्लिश सीखने का इरादा है | उसका बाइक खरीदने का इरादा है |
उसका लड़ने का इरादा है | रहीम का इंग्लिश सीखने का इरादा है |
मेरा गांव जाने का इरादा है | मेरा काम करने का इरादा है |
तुम्हारा अमेरिका जाने का इरादा है | उसका कार सीखने का इरादा है |
अगर हमारे वाक्य इरादा है पर ख़त्म होता है या हम बोलते हैं कोई काम करने का इरादा है। तब इस तरह के वाक्य हम Intend to की मदद से बना सकते हैं।
आइये इस स्ट्रक्चर की Helping Verb देखते हैं
Helping Verb | Do या Does |
---|---|
|

Single Subject का मतलब है – जब हमारा Subject अकेला होता है जैसे
कुत्ता भौंकता है | यहां अगर आप देखें तो हम एक कुत्ते के बारे में बात कर रहे हैं |
---|---|
मेरा भाई अंग्रेजी पढ़ता है | यहां अगर आप देखें तो हम एक भाई के बारे में बात कर रहे हैं |

अब अंग्रेजी में वाक्यों को बदलने के लिए हम नीचे दिए गए सूत्र का उपयोग करते हैं। (Use of Intend To)
Formula | ||
---|---|---|
Subject + | Intend to / Intends to | 1st Form + Object |
अगर हमारा सब्जेक्ट He/She/It/Name या सिंगल सब्जेक्ट होगा तो हम Intends to का इस्तेमाल करेंगे बांकी सबके साथ Intend to का इस्तेमाल करेंगे
आइए कुछ उदाहरण देखें | |
---|---|
मेरा इंग्लिश सीखने का इरादा है | उसका बाइक खरीदने का इरादा है |
I intend to learn English. | He intends to purchase bike. |
उसका लड़ने का इरादा है | रहीम का इंग्लिश सीखने का इरादा है |
He intends to fight. | Raheem intends to learn English. |
मेरा गांव जाने का इरादा है | मेरा काम करने का इरादा है |
I intend to go to village. | I intend to work. |
तुम्हारा अमेरिका जाने का इरादा है | उसका कार सीखने का इरादा है |
You intend to go to America. | He intends to purchase car. |

आइए सीखें कि नकारात्मक वाक्य कैसे बनाते हैं (Use of Intend to)
Formula | |||
---|---|---|---|
Subject + | Do/Does + Not | Intend to + 1st Form | Object |
जब वाक्य में Does आएगा तब हम Intends to का इस्तेमाल नहीं करते हैं। बल्कि Intend to का इस्तेमाल करते हैं। |
नहीं के लिए Not हमेशा Helping Verb (सहायक क्रिया) के बाद आता है, इस स्ट्रक्चर की की helping verb (सहायक क्रिया) “Do/Does” है इसलिए, “Not” Do/Does के बाद आएगा जब हम वाक्य में Do या Does का प्रयोग करते हैं तो हम क्रिया में “S/ES” का प्रयोग नहीं करते हैं। इसलिए हम Intends to की जगह सिर्फ Intend to का इस्तेमाल करते है। |
---|
आइए कुछ उदाहरण देखें | |
---|---|
Do वाले वाक्य | Does वाले वाक्य |
मेरा इंग्लिश सीखने का इरादा नहीं है | उसका बाइक खरीदने का इरादा नहीं है |
I do not intend to learn English. | He does not intend to purchase bike. |
तुम्हारा लड़ने का इरादा नहीं है | रहीम का इंग्लिश सीखने का इरादा नहीं है |
You do not intend to fight. | Raheem does not intend to learn English. |
मेरा गांव जाने का इरादा नहीं है | उसका काम करने का इरादा नहीं है |
I do not intend to go to village. | He does not intend to work. |
तुम्हारा अमेरिका जाने का इरादा नहीं है | उसका कार सीखने का इरादा नहीं है |
You do not intend to go to America. | He does not intend to purchase car. |
आइए प्रश्नवाचक वाक्य सीखें जिसकी शुरुआत "क्या" से होती है (Use of Intend to)
Formula | |||
---|---|---|---|
Do/Does+ | Subject | Intend to + 1st Form | Object |
अगर हिंदी में हमारा वाक्य “क्या” से शुरू होता है तो इंग्लिश में वह वाक्य Do/Does से शुरू होगा।
आइए कुछ उदाहरण देखें | |
---|---|
Do वाले वाक्य | Does वाले वाक्य |
क्या मेरा इंग्लिश सीखने का इरादा है? | क्या उसका बाइक खरीदने का इरादा है? |
Do I intend to learn English? | Does he intend to purchase bike? |
क्या तुम्हारा लड़ने का इरादा है? | क्या रहीम का इंग्लिश सीखने का इरादा है? |
Do you intend to fight? | Does Raheem intend to learn English? |
क्या मेरा गांव जाने का इरादा है? | क्या उसका काम करने का इरादा है? |
Do I intend to go to village? | Does he intend to work? |
क्या तुम्हारा अमेरिका जाने का इरादा है? | क्या उसका कार सीखने का इरादा है? |
Do you intend to go to America? | Does he intend to purchase car? |
आइए प्रश्नवाचक वाक्य सीखें जिसमें “क्यों/कहाँ/कब/क्यों/कैसे” इत्यादि आते हैं
अंग्रेजी प्रश्न चिह्न शब्द या तो W या H से शुरू होता है | |
---|---|
Why | क्यों |
Where | कहाँ |
What | क्या |
When | कब |
Whose | किसका/ किसकी |
Who | कौन/किसने |
Which | कौन सा/ कौन सी |
How | कैसे/कैसा/ किस प्रकार से |
अंग्रेजी में प्रश्नवाचक वाक्य हमेशा इन शब्दों से शुरू होता है और फिर Helping Verb आता है। |
Formula | |||
---|---|---|---|
W/H + Do/Does+ | Subject | Intend to + 1st Form | Object |
आइए कुछ उदाहरण देखें | |
---|---|
Do वाले वाक्य | Does वाले वाक्य |
मेरा इंग्लिश सीखने का इरादा क्यों है? | क्या उसका बाइक खरीदने का इरादा क्यों है? |
Why do I intend to learn English? | Why does he intend to purchase bike? |
तुम्हारा लड़ने का इरादा कैसे है? | रहीम का इंग्लिश सीखने का इरादा क्यों है? |
How do you intend to fight? | Why does Raheem intend to learn English? |
मेरा गांव जाने का इरादा कब है? | उसका काम करने का इरादा क्यों है? |
When do I intend to go to village? | Why does he intend to work? |
तुम्हारा अमेरिका जाने का इरादा क्यों है? | उसका कार सीखने का इरादा क्यों है? |
Why do you intend to go to America? | Why does he intend to purchase car? |
नीचे दिए गए वाक्य का अंग्रेजी में अनुवाद करने का प्रयास करें और अपना उत्तर कमेंट में बताएं
उसका आने का इरादा है।
मेरा पढ़ने का इरादा है।
तुम्हारा फ़ोन खरीदने का इरादा है।
हमारा अमेरिका जाने का इरादा है।
उसका आने का इरादा नहीं है।
मेरा पढ़ने का इरादा नहीं है।
तुम्हारा फ़ोन खरीदने का इरादा नहीं है।
हमारा अमेरिका जाने का इरादा नहीं है।
क्या उसका आने का इरादा है?
क्या मेरा पढ़ने का इरादा है?
क्या तुम्हारा फ़ोन खरीदने का इरादा है?
क्या हमारा अमेरिका जाने का इरादा है?
उसका आने का इरादा क्यों है?
मेरा पढ़ने का इरादा क्यों है?
तुम्हारा फ़ोन खरीदने का इरादा क्यों है?
हमारा अमेरिका जाने का इरादा क्यों है?
हिंदी में अंग्रेजी सीखें नीचे कुछ महत्वपूर्ण लिंक दिए गए हैं। |
---|
Subject and Verb क्या है | Click Here |
---|---|
What is Tense – काल क्या है | Click Here |
Present Indefinite Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Past Indefinite Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Future Indefinite या Simple Future Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Present Continuous Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Past Continuous Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Future Continuous Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Present Perfect Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Past Perfect Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Future Perfect Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Present Perfect Continuous Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
Past Perfect Continuous Tense हिंदी में सीखें | Click Here |
एक्सेल सिखें हिंदी में | Click Here |