Gaza latest news - गज़ा में किया जाएगा 100 मस्जिदों का निर्माण , इस देश ने किया ऐलान
Gaza news – 07 अक्टूबर 2023 के बाद शुरू हुए इजराइल और हमास की जंग में गज़ा ने बहुत कुछ खोया है। इजराइल ने गज़ा में दिन रात बमों की बारिश की , उसने न केवल आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया बल्कि मस्जिदों और हॉस्पिटलों को भी नहीं छोड़ा।
लगभग 15 महीनों के बाद जब इजराइल और हमास के बीच युद्ध को लेकर समझौता हो गया है। ऐसे में लोग अब अपने घरों की तरफ आ रहे हैं जहाँ कुछ भी नहीं बचा है।
Gaza news - सबसे बड़े इस्लामिक देश ने 100 मस्जिदें बनाने की योजना बनाई है
इजराइल और हमास के बीच युद्ध के दौरान इजराइल के लगातार हवाई और जमीनी हमलों ने गाजा में भारी तबाही मचाई है. युद्ध विराम समझौते के बाद जो लोग अब धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं, उन्हें बुनियादी ज़रूरतों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
इजरायली हमलों में गाजा में लगभग 1,000 मस्जिदें शहीद हो गई हैं। इस संकट के जवाब में दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक देश इंडोनेशिया ने ऐलान किया है कि वह गाजा पट्टी में 100 मस्जिदें बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

Gaza news - मस्जिद बनाने का काम इंडोनेशियाई मस्जिद काउंसिल को सौंपा गया है
आपको बतादें कि मिडल ईस्ट मॉनिटर की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशियाई मस्जिद काउंसिल ने गाजा पट्टी में 100 मस्जिदें बनाने प्लान बनाया है। इंडोनेशिया के पूर्व उपराष्ट्रपति, मोहम्मद यूसुफ काला ने कहा कि गाजा में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 100 मस्जिदें बनाने की योजना तैयार की गई है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इंडोनेशिया ने यह कदम रमजान के महीने के पास आते हुए उठाया है। रमजान का 28 फरवरी या 1 मार्च से शुरू होगा और 29 मार्च तक चलेगा। इंडोनेशिया मस्जिद निर्माण के साथ साथ लोगों के जरूरतों को भी पूरा करने के लिए काम करेगा।

Gaza latest news - क्या खास बातें?
- इजरायली हमलों के कारण ग़ज़ा में लगभग 1000 मस्जिदें शहीद हो गई।
- इंडोनेशिया ने ग़ज़ा में 100 मस्जिदें बनाने का ऐलान किया है।
- इंडोनेशिया के पूर्व उपराष्ट्रपति मुहम्मद जुसुफ कल्ला ने कहा कि गाजा में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 100 मस्जिदों के निर्माण की योजना तैयार की गई है।
- मस्जिदों के निर्माण का काम रमज़ान से शुरू हो सकता है।